कानपुर-ज्योतिषाचार्य विनोद द्विवेदी ने फंदा लगाकर दी जान ,परिवार में कलह के चलते ऐसा कदम उठाया यह बात आई सामने

0
330

कानपुर उत्तर प्रदेश-: ज्योतिषाचार्य ने फंदा लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह की बात सामने आई

Desk :- Kanpur -. Published by: Deepak Shukla Updated Thu, 18 Jul 2025 01:44 AM IST

नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजीव विहार में घरेलू कलह के चलते ज्योतिषाचार्य ने फंदे से लटक कर जान दे दी। गुरुवार की सुबह उनका शव घर के कमरे में धोती के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

मूलरूप से उन्नाव जिले के माखी के ग्राम बिरसिंहपुर निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद द्विवेदी उर्फ पंडितजी (57) परिवार के साथ राजीव विहार में रह रहे थे। उनके तीन बेटे हैं। इनमें दो शहर में और एक लखनऊ में रहता है। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में बेटे अनुज और अन्य परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह विनोद का शव उनकी धोती के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर के अनुसार अब तक की जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। वहीं परिजनों ने मामले में बात करने से साफ इन्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here