कानपुर: ज्ञान देसी घी और हैवमोर आइस क्रीम निकला सब स्टैंडर्ड 100 व्यापारियों पर 41 लाख का जुर्माना

0
120

कानपुर: 100 खाद्य नमूनों में मिलावट, कारोबारियों पर ₹41 लाख का जुर्माना

कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार जारी जाँच में शहर के 100 खाद्य कारोबारियों के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन नमूनों में घी, पनीर, आइसक्रीम और दूध में फैट की कमी पाई गई, जबकि कई अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि हुई है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सिटी की अदालत ने इन सभी 100 कारोबारियों पर कुल ₹41 लाख का जुर्माना लगाया है।

खाद्य विभाग की टीमें शहर में निरंतर जाँच अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में, जेड स्क्वायर स्थित एक आउटलेट से लिए गए ‘ज्ञान’ ब्रांड के देसी घी का नमूना सब-स्टैंडर्ड पाया गया। इस पर संबंधित कंपनी पर ₹80 हज़ार का अर्थदंड लगाया गया है।

इसी प्रकार, स्वरूपनगर स्थित एक दुकान से ‘हैवमोर’ की वनीला आइसक्रीम का नमूना भी दोयम दर्जे का पाया गया, जिसके लिए ₹90 हज़ार का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। राजीवनगर स्थित मेसर्स जीएस न्यूट्रिटिव की आइसक्रीम के दो नमूने भी जाँच में फेल हो गए, जिस पर ₹1.55 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अदालत ने जून माह में दायर किए गए मुकदमों की सुनवाई पूरी कर यह फैसला सुनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here