कानपुर बर्रा आठ में घर के बगल से गुजरी एचटी लाइन छज्जे से छू गई। जिससे लोहे की अलमारी उतारने में करंट लग गया। हादसे में पति-पत्नी व छह साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया।

किशोरी ने उर्सला अस्पताल में दम तोड़ दिया। किरायेदाराें ने पुलिस से बताया कि एचटी लाइन तीसरी मंजिल के छज्जे के बिल्कुल बगल से गई है। यहां बांस का टुकड़ा लगाकर तार को दूर कर दिया गया था। सवेरे हवा चलने से बांस के टुकड़े के गिरने की आशंका है, जिससे लाइन छज्जे से छू गई।

अचानक दीवार, फर्श और रेलिंग में करंट फैल गया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि करंट से झुलसकर किशोरी की मौत हो गई है, जबकि महिला की हालत गंभीर है। केस्को के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
सामान शिफ्ट करने से पहले शटडाउन के लिए सब स्टेशन में आवेदन करना चाहिए था। केस्को के कर्मचारी अपनी देखरेख में पूरा कार्य करवाते, जिससे कोई हादसा नहीं होता। हादसे के संबंध में जेई से जानकारी कराई जा रही है।– सैमुअल पॉल एन, एमडी केस्को


