2 July 2025 By Deepak Shukla
Jio Recharge 200 Days Plan : अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हर महीने मोबाइल रिचार्ज करवाने की झंझट से परेशान हो चुके हैं, तो जिओ का नया 200 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस प्लान में न सिर्फ लंबी वैधता मिलती है, बल्कि भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मनोरंजन के लिए OTT एक्सेस भी शामिल है। आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी जानकारी और यह किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
₹2025 का यह Jio प्रीपेड प्लान 200 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है, यानी लगभग 6.5 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें शामिल हैं:
- 2.5GB प्रतिदिन हाई स्पीड डेटा (कुल लगभग 500GB)
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
- 100 SMS प्रति दिन
- 5G नेटवर्क सपोर्ट, बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के
- JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी सेवाओं का एक्सेस
- इसके अलावा 90 दिनों का Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन (कंपनी की उपलब्धता पर निर्भर)
जिओ का यह प्लान उन सभी के लिए भी पर्याप्त है जो ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं लैक्चर जैसे क्लासेस के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान काफी परफेक्ट है क्योंकि इसमें 2.5GB डेटा प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है जहां पढ़ाई और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए काफी पर्याप्त है।
सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए:-
5G डिवाइस यूजर्स के लिए:-
Jio का यह प्लान 5G सपोर्ट करता है और बिना किसी अतिरिक्त कीमत के हाई-स्पीड 5G एक्सेस देता है। यानी अगर आपका फोन 5G सपोर्ट करता है, तो आपका अनुभव और भी शानदार हो सकता है।


