कोटा राजस्थान:-एक ऐसा चोर जो मजदूर से बना अय्याशी बाज इंसान महंगे फ्लैट खरीदे, कॉल गर्ल……,और रखता था महंगे शौक ,की लव मैरिज

0
1270

कोटा में हाईटेक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 36 चोरियां कबूल

राजस्थान के कोटा शहर में कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने 5 जुलाई को एक हाईटेक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह के मुख्य सरगना मुकेश मीणा और भानु गौतम शामिल हैं. इनके अलावा, एक ऑटो चालक दुर्गाशंकर को भी पकड़ा गया है, जो चोरी की वारदातों के दौरान उन्हें आने-जाने में मदद करता था.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 36 से ज़्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि मुकेश और भानु भले ही ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन चोरी की योजना बनाने में वे बेहद शातिर थे. ये लग्जरी होटलों में रुकते थे और दिल्ली-जयपुर से महंगी कॉल गर्ल्स बुलाकर अपने महंगे शौक पूरे करते थे. पुलिस ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here