आगरा : आगरा के दवा बाज़ार में एसटीएफ (STF) और ड्रग विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लगभग 2.13 करोड़ रुपए की नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई रविवार को शहर के मोती कटरा स्थित हेमा मेडिको पर हुई। टीम ने यहां छापा मारकर 15 बोरों में भरी नकली दवाइयां जब्त कीं।

इन नकली दवाओं में रोसुवास-20, रोसुवास-40 और एलेग्रा-120 जैसी बाजार में ज़्यादा बिकने वाली दवाइयां शामिल हैं। जब्त की गई दवाओं के कुल 46,650 पत्ते मिले। दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) और सनोफी (Sanofi) ने भी इन दवाओं के नकली होने की पुष्टि की है।

बिहार और बंगाल तक था नेटवर्क

​पूछताछ में यह भी पता चला है कि यह गिरोह सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं था। ये लोग नकली दवाइयों की सप्लाई बिहार, बंगाल और कई अन्य राज्यों में भी करते थे। यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था।

कई आरोपी नामजद

​इस मामले में फर्म मालिक हिमांशु अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में हिमांशु के अलावा राजा उर्फ ए.के. राणा (मीनाक्षी फार्मा, पांडिचेरी), विक्की बाबू (न्यू बाबा मेडिको, लखनऊ) और सुभाष बाबू (पार्वती ट्रेडर्स) को भी आरोपी बनाया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर एमएम गेट थाने में इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इनमे 318(2) 318(4), 61(2), 111, 341(1) धाराएं लगाई गई हैं।पुलिस और ड्रग विभाग की टीम अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here