एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने ‘रिवाइविंग इस्लाम’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों, अजमल अली और डॉ. उसामा माज शेख को गिरफ्तार किया है। अजमल अमरोहा का रहने वाला है, जबकि डॉ. उसामा माज शेख ठाणे, महाराष्ट्र का है।

एटीएस के मुताबिक, ये दोनों युवक भारत में शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहे थे। वे मुस्लिम युवाओं को गैर-मुस्लिमों के खिलाफ भड़काकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। ‘रिवाइविंग इस्लाम’ ग्रुप में लगभग 400 पाकिस्तानी सदस्य भी शामिल थे, और इसके तीन एडमिन भी पाकिस्तान से ही थे।

एटीएस ने बताया कि लंबे समय से कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने की सूचना मिल रही थी। इसी निगरानी के दौरान ‘रिवाइविंग इस्लाम’ ग्रुप का पता चला। जांच में सामने आया कि अमरोहा के अजमल अली इस ग्रुप में सक्रिय थे। उनकी भारत-विरोधी चैट सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अजमल ने बताया कि वह ठाणे के डॉ. उसामा माज शेख के कहने पर इस ग्रुप में शामिल हुए थे। उसामा भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता था और सरकार गिराने की बात भी करता था। इसके बाद डॉ. उसामा माज शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


छांगुर के सहयोगी नवीन रोहरा की ईडी रिमांड मंजूर

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के सहयोगी नवीन रोहरा की रिमांड प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिल गई है। कोर्ट ने नवीन को 5 से 8 अगस्त की शाम तक के लिए रिमांड पर भेजा है। नवीन, छांगुर की मुख्य सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन का पति है। ईडी ने सोमवार शाम को उसे अपनी हिरासत में ले लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here