आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा के गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इन दुकानों और उनके गोदामों को सील कर दिया गया है। विभाग को शिकायत मिली थी कि ये दुकानें प्रसिद्ध कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बेच रही थीं।

यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम औषधि विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों के मुताबिक, नामी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड की नकली दवाएं आगरा में बिक रही हैं। शिकायत के आधार पर दोनों दुकानों पर छापा मारा गया।

बंसल मेडिकल एजेंसी के मालिक संजय बंसल और हेमा मेडिकल स्टोर के मालिक नरेंद्र हैं। दोनों के पास मेडिकल स्टोर और गोदाम का लाइसेंस भी है। छापे के दौरान गोदामों में दवाओं का भारी स्टॉक मिला।

टीम में स्टाफ की कमी के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी, इसलिए दोनों दुकानों और गोदामों को सील कर दिया गया है। औषधि विभाग आसपास के जिलों से स्टाफ बुलाकर शनिवार को आगे की जांच करेगा और दवाओं के नमूने लेगा।

यूपी: एसटीएफ और औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की दवा जब्त, कारोबारी ने रिश्वत देने की कोशिश की

रंगे हाथ पकड़ा गया कारोबारी -फोटो :विभाग द्वारा ली गयी

इसी कार्रवाई के दौरान, एक कारोबारी ने टीम को रोकने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। कारोबारी 500-500 रुपये के नोटों से भरा एक बैग लेकर पहुंचा। टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ढाई करोड़ रुपये की नकली दवाएं भी जब्त की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here